EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रिया गौतम सम्मानित, पढ़ाई और खेल दोनों में किया शानदार प्रदर्शन
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    26 Apr 2026 18:24 PM



मथुरा ।  ए.टी.वी स्थित जी.टी.ए. एम ताइक्वांडो अकादमी में होनहार खिलाड़ी प्रिया गौतम को सम्मानित किया गया। कोच गोविन्द अग्रवाल ने बताया कि प्रिया, माता पूनम गौतम और पिता राम प्रकाश गौतम की पुत्री हैं।

प्रिया गौतम न केवल एक उभरती हुई खिलाड़ी हैं, बल्कि यूपी बोर्ड की छात्रा भी हैं। हाल ही में घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में उन्होंने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही आगरा में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर अकादमी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि प्रिया एस.जी.एफ.आई. खेलों की तैयारी के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं।

इस अवसर पर यूनाइटेड एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष योगेश राठौर ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी उतना ही जरूरी है और आज बेटियां दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन कर रही हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्रपाल सिंह, कविता डांगुर, रूपेश डांगुर, विपुल, जितेन्द्र कुमार और पार्थ कुलश्रेष्ठ सहित अन्य लोगों ने प्रिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना