आगरा। पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर दीपक कुमार (आईपीएस) के नेतृत्व में खेरागढ़ थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीनदयाल बाबा मंदिर रोड के अंदर एक पेड़ के नीचे दो युवक बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि उनमें से एक के पास अवैध हथियार है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे युवक पवन ओझा (28 वर्ष), निवासी खेरागढ़ को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से 315 बोर का अवैध तमंचा और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, फरार युवक पहले लूट के मामले में जेल जा चुका है और उसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
