EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीडीयू : प्रो. विमलेश मिश्र बने हिंदी विभाग के अध्यक्ष
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    26 Apr 2026 16:01 PM



गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो. विमलेश कुमार मिश्र ने शनिवार को विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी से उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया।

प्रो. विमलेश हिंदी साहित्य के मध्यकाल, भोजपुरी साहित्य एवं भारतीय काव्यशास्त्र के विद्वान हैं। उन्होंने अब तक छह पुस्तकें लिखी हैं और सात पुस्तकों का संपादन किया है। उन्होंने इग्नू के लिए भोजपुरी पर पाठ्य सामग्री भी तैयार की है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद वह शाम को विभागीय शिक्षकों के साथ कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मिले। इस दौरान विभाग की भावी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। कुलपति ने शुभकामनाएं दीं।
 प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. कीर्ति पांडेय, प्रो. राजवंत सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, प्रो. सुनीता मूर्म, प्रो. प्रत्युष दुबे, प्रो. राजेश मल्ल, डॉ. अभिषेक शुक्ल, डॉ. अखिल मिश्र, डॉ. सुनील यादव, डॉ. अपर्णा पांडेय, डॉ. प्रियंका नायक, डॉ. नरेंद्र कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना