EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भीषण गर्मी में पूर्व विधायक धीरज ओझा की अनूठी पहल, बेजुबान पक्षियों के लिए पानी पीने की व्यवस्था
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 66
    26 Apr 2026 07:15 AM



यूपी प्रतापगढ़। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के बीच पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए पानी पीने की व्यवस्था की है। भीषण गर्मी के कारण जहां तालाब और जल स्रोत सूखते जा रहे हैं, वहीं पशु-पक्षी पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। इस स्थिति को देखते हुए धीरज ओझा ने विभिन्न स्थानों पर जल पात्र रखवाकर उनमें नियमित रूप से पानी भरवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई, जिससे पक्षियों को राहत मिल सके। उनकी इस पहल को क्षेत्रीय लोगों ने खूब सराहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के प्रयास न केवल पक्षियों के लिए जीवनदायी हैं, बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलाते हैं। पूर्व विधायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में सभी लोग अपने घरों और आसपास के स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी अवश्य रखें, ताकि इन बेजुबान जीवों को राहत मिल सके। यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आई है, जो यह संदेश देती है कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260426071437295533453.mp4

20260426071445330541065.mp4



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना