उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 के सिपाही अमर नाथ यादव (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव शनिवार तड़के करीब 4:00 बजे हंडिया ओवरब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद हुआ।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अमर नाथ यादव मूल रूप से जनपद गाजीपुर के थाना साजियाबाद क्षेत्र के सिंहनाथ चुरामनपुर गांव के निवासी थे। वे वर्ष 2006 बैच के हेड कांस्टेबल थे और वर्तमान में हंडिया थाने में डायल 112 पर तैनात थे। परिवार में पत्नी संगीता देवी, दो वर्ष की बेटी काजल, बड़े भाई राम विलास यादव (सेवानिवृत्त फौजी) समेत अन्य सदस्य हैं।
बताया जाता है कि वे अपने भांजे विवेक के साथ थाना परिसर में रहते थे।
परिजनों के अनुसार, सिपाही शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ड्यूटी के लिए कमरे से निकले थे, लेकिन 112 पर नहीं पहुंचे। कई बार फोन करने पर भी संपर्क नहीं हो सका।
इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस की, जो रेलवे ट्रैक के पास मिली। मौके पर पहुंचने पर उनकी मोटरसाइकिल चाबी लगी हालत में खड़ी मिली और कुछ दूरी पर उनका शव पड़ा था। सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
मृतक के बड़े भाई ने घटना को लेकर लिखित तहरीर दी है। वे मानसिक तनाव में भी थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
घटना की सूचना पर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
एसीपी हंडिया शेषधर पांडे ने बताया कि दुर्घटना की लिखित रूप से मृतक के भाई ने तहरीर दी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज सर्विसलांस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260425121809112420233.mp4
20260425121828321566018.mp4
