फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित चिरईगांव ब्रिज के पास एक दर्दनाक हादसे में डंपर की चपेट में आने से खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान परमेश्वर (18 वर्ष), निवासी घोरावल, सोनभद्र के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिट्टी लादकर एक डंपर नो-एंट्री में प्रवेश कर गया था, जिसे ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद खलासी परमेश्वर डंपर को बैक करा रहा था। इसी दौरान अचानक वह वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
डंपर चालक धीरज यादव (25 वर्ष), निवासी रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ने बताया कि खलासी बैक कराने के दौरान ही हादसे का शिकार हो गया।
वहीं, स्थानीय एक अधिवक्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोजाना ट्रकों से अवैध वसूली की जाती है। उनका आरोप है कि घटना के समय भी खलासी से पैसे मांगे गए थे और वह पैसे देने के लिए उतरा था, तभी डंपर आगे बढ़ गया और हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज महेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
20260425115515586163766.mp4
20260425115906345533876.mp4
20260425115932153561166.mp4
