EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुराने बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में बड़ा कदम
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    25 Apr 2026 10:37 AM



मथुरा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) द्वारा पुराने बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा इसे और बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

एआरएम ने संचालन व्यवस्था को सुचारू बनाने पर विशेष जोर देते हुए चालकों और परिचालकों को निर्देशित किया कि राया व हाथरस जाने वाली बसों का संचालन बस स्टैंड के अंदर से ही सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है और किसी भी स्थिति में बसों को बाईपास से ले जाने की प्रवृत्ति को समाप्त किया जाएगा। काउंटर व्यवस्था को व्यवस्थित करते हुए निर्देश दिए गए कि एक समय में एक ही बस को संचालित किया जाए, जिससे अव्यवस्था न फैले और यात्रियों को आसानी से जानकारी मिल सके। साथ ही उद्घोषणा यंत्र के नियमित उपयोग पर बल दिया गया, ताकि यात्रियों को बसों के आगमन व प्रस्थान की सटीक सूचना मिलती रहे। होमगार्ड भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है। एआरएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सहज व सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

 निरीक्षण के दौरान शीतल पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया गया और इसे निरंतर सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना