EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फरह में वर्षों से चल रही सरकारी चावल की कालाबाजारी, प्रशासन बेखबर
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    25 Apr 2026 10:11 AM



आगरा। माँ चामुंडा देवी और पालीवाल पार्क वाले बाबा की असीम कृपा से शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को माँ पीताम्बरा मैया के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पालीवाल पार्क स्थित मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोला भाई ग्रुप के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें शहरभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और भक्तिमय वातावरण का आनंद उठाया। आयोजन स्थल को विशेष रूप से आकर्षक फूल बंगले से सजाया गया, जिसकी मनोहारी छटा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे दिन भक्ति, सेवा और उत्साह का वातावरण बना रहा।

शाम के समय आयोजित भव्य महाआरती कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। आरती के दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं की भीड़, दीपों की रोशनी और गूंजते भजन-कीर्तन ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महाआरती की दिव्यता और भव्यता ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के आयोजक पोला भाई ने बताया कि माँ पीताम्बरा के आशीर्वाद से आयोजन अत्यंत सफल रहा और इसमें शहरवासियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आशू जैन, कंचन बंसल, पवन बंसल, मुरारी लाल गोयल, विष्णु अग्रवाल, राम मोहन शर्मा, मंजीत सिंह, अरविंद उपाध्याय, राजा शर्मा, पप्पू भाई, महंत सचिन दीक्षित, अनिल चौहान, अमित गुप्ता, सजल, गोलू, हर्षित, लालू, रवि शर्मा, काकू भाई, राहुल गौतम, अर्जुन भाई, आकाश भारती, कल्ला गुप्ता, निक्कू पंडित, रामलखन भाई, चेतन भाई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक