EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सुरीर थाना क्षेत्र में लुटेरों की हौसले बुलंद, घर में घुसकर हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को दिया अंजाम
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 54 65
    25 Apr 2026 09:32 AM



*मथुरा थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत टेंटीगांव के हरिया रोड पर गुरुवार की देररात खल चुनी के व्यापारी अजय अग्रवाल के घर मे पांच से हथियार बंद बदमाश घुस आए। बदमाशों ने व्यापारी अजय अग्रवाल और उसके परिवार को बंधक बनाया और उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों द्वारा लूट करने के बाद सीसीटीवी कैमरे और उसकी द्वार को भी अपने साथ ले गए। वारदात के बाद से पीड़ित व्यापारी परिवार दहशत में है। अजय अग्रवाल अपने घर के ही नीचे दुकान में खल चुनी का व्यापार करते हैं। दुकान के ऊपर ही मकान बना हुआ है जहां वह पत्नी और पिता के साथ रहते हैं। गुरुवार की देरशाम को अजय अग्रवाल दुकान बंद कर सोने के लिए अपने मकान में चले गए। अजय अग्रवाल और उनकी पत्नी नीचे सोए हुए थे। जबकि उनके पिता मकान के ऊपरी मंजिल पर सोए हुए थे। गुरुवार की देर रात करीब 1:00 बजे अज्ञात हथियारबंद 5 से ज्यादा बदमाश अजय अग्रवाल के मकान में घुस गए बदमाशों ने सबसे पहले मकान के नीचे के हिस्से में सोए हुए अजय अग्रवाल और उनकी पत्नी को हथियारों के बल पर बंधक बनाया। इस दौरान ऊपर की मंजिल पर मौजूद बदमाशों ने अजय अग्रवाल के पिता को बंधक बना लिया इसके बाद बदमाशों ने अजय अग्रवाल से अलमारी और तिजोरी की चाबी मांगी। बंधक बने अजय अग्रवाल ने हथियार बंद बदमाशों को चाबी दे दी जिसके बाद बदमाशों ने बड़े इम्तिमान से घर के हर हिस्से की तलासी ली। अजय अग्रवाल ने बताया कि बदमाश उनके पास मौजूद नगद तीन लाख रुपए हाथों में पहनी अंगूठी, पत्नी के कानों में पहने कुंडल के अलावा अन्य आभूषण लूट ले गए। अजय अग्रवाल के अनुसार बदमाश करीब 30 लाख रुपए से ज्यादा की लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश 2 घंटे तक वारदात को अंजाम देते रहे। लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही सुरीर पुलिस में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। हथियारों के बल पर 5 से ज्यादा बदमाशों द्वारा की गई लूट की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पीड़ित व्यापारी से वारदात की जानकारी ली। उसके बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई। फिलहाल आक्रोशित व्यापारियों ने वारदात के खुलासे की मांग करते हुए अपनी दुकान बंद कर दी है। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना