EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रंगदारी मांगने वाला अपराधी गिरफ्तार
Link
  • 151116363 - LALU YADAV 54 65
    25 Apr 2026 08:27 AM



पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले अपराधी को दबोचा, व्यवसाई का कर्मी ही निकला शातिर।

बिहार के समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में हार्डवेयर व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.एक ही मोबाइल नंबर से 2 लाख एंव 3 लाख रुपये मांग कर धमकी देने वाले दीपक कुमार को घटना में प्रयुक्त मोबाइल और सिम सहित दलसिंहसराय पुलिस ने धर दबोचा. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की बीते 20 और 21 अप्रैल को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के डीह पगड़ा और घाट नवादा में दो अलग-अलग घटनाओं में हार्डवेयर व्यापारियों डीह पगड़ा निवासी सूरज कुमार शर्मा एंव चकनवादा निवासी विवेक कुमार से एक ही मोबाइल नंबर 7320836338 से अज्ञात व्यक्ति ने क्रमशः 3 लाख और 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.पीड़ितों के आवेदन पर थाने में दो अलग-अलग कांड संख्या 209/26 और 211/26 दर्ज किया गया.


घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने विशेष टीम गठित किया.छापामारी दल ने अनुसंधान करते हुए पीड़ित के कर्मी आरोपी बसड़िया निवासी शंकर महतो के पुत्र दीपक कुमार को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया.उसके कब्जे से रेडमी का एक एंड्रायड मोबाइल, सैमसंग का टूटा मोबाइल और दो सिम(एक टूटा हुआ) बरामद हुआ है.गिरफ्तार दीपक कुमार व्यवसाई विवेक कुमार के यहाँ काम करते थे. पैसा कि जरूरत होने के कारण उन्होंने यह घटना को अंजाम दिया.
एसडीओ ने बताया कि आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. रंगदारी का धंधा चला रहे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. देखे धेअपुरा से लालू यादव की रिपोट 

 

20260425082550959863354.mp4

20260425082611388363143.mp4



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना