EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज छात्रा अंजली यादव ने लहराया परचम जिले में टॉप टेन में हासिल किया रैंक
Link
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 54 65
    24 Apr 2026 22:23 PM



 खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से हैं। जहां सिकंदरपुर क्षेत्र के चर्चित शिक्षण संस्थान गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में 23 अप्रैल दिन गुरुवार को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता और प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने सभी सफल छात्र छात्राओं को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दीं।

विद्यालय के हाईस्कूल टापर्स में अंजली यादव पुत्री रामचंद्र यादव ने 93.50% के साथ प्रथम और ज़िले में आठवां रैंक हासिल किया, जबकि रेखा चौरसिया पुत्री देवबली चौरसिया 92.83% के साथ द्वितीय स्थान और संस्कृति गुप्ता पुत्री सोहन प्रसाद गुप्ता 92.16% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के दर्जनों से अधिक छात्र छात्राओं ने लगभग 90% अंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया।
प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि यह सफलता विद्यालय के शिक्षकों और छात्र छात्राओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रहा हैं और यह सफलता इस बात का प्रमाण हैं कि विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राएं कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि माता पिता और गुरुजनों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं और यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
जनपद में आठवां रैंक हासिल करने वाली छात्रा अंजली यादव ने अपनी सफलता का श्रेय गुरू जनों सहित अपने माता पिता को दिया और कहा कि किसी भी सफलता को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की सख्त जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी तरह से मेहनत करेंगी और अपने हर सपनों को पूरा करेंगी।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए इस रिपोर्ट में देखिए बलिया से संवाददाता अंगद कुमार की रिपोर्ट

20260424222152679235537.mp4

2026042422220272333048.mp4

20260424222225148830764.mp4

20260424222250551585516.mp4



Subscriber

188674

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना