EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सिकन्दरपुर में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति को लेकर एसडीएम सुनील कुमार ने कोटेदारों के साथ किया बैठक दिया सख्त निर्देश
Link
  • 151004169 - ANGAD KUMAR 0 0
    24 Apr 2026 21:59 PM



 


खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है। जहां फार्मर रजिस्ट्री को लेकर शासन प्रशासन गंभीर है।वही इसकी प्रगति को लेकर अधिकारियों के द्वारा लगातार बैठकें किया जा रहा। वही शुक्रवार को सिकंदरपुर तहसील परिसर के सभागार में एसडीएम सुनील कुमार ने सभी सरकारी राशन विक्रेताओं के साथ एक बैठक किया। बैठक में मौजूद कोटेदारों को सम्बोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में किसान पंजीकरण का महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें खतौनी में मौजूद किसानों का पंजीकरण करते हुए एक यूनिक नंबर प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से सभी किसानों को सरकार द्वारा मिलने वाली सभी लाभ आसानी से प्राप्त होगा। जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि धनराशि। कृषि भूमि लोन। खाद बीज का वितरण।फसल बीमा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों का विक्रय। सब्सिडी आदि का लाभ सीधे किसानों को उनके बैक खातें में जायेगा। वहीं इसके अलावा किसानों को एक डिजिटल पहचान भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कोटेदारों के द्वारा कल से राशन वितरण किया जा रहा है। एसडीएम सुनील कुमार ने निर्देशित किया कि कल से राशन वितरण के दौरान किसानों के लिए एक अलग से किसान पंजीकरण कैंप लगाएंगे। और राशन लेने से पहले पंजीकरण करा लेंगे। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत में तथा राजस्व ग्रामों में लेखपाल।सचिव पंचायत सहायक।रोजगार सेवक। सफाई कर्मचारी तथा उनका पर्यवेक्षण करने के लिए खंड सहायक विकास पंचायत और कृषि नायाब तहसीलदार। राजस्व निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने साफ शब्दों में निर्देशित किया है। कि अगर किसी भी किसानो को पंजीकरण हेतु कोई समस्या होती है तो आप तुरंत लेखपाल सचिव पंचायत सहायक कृषि विभाग के कर्मचारी से मिले।आप चाहे तो स्वयं upfr.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं ।आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए इस रिपोर्ट में देखिए बलिया से संवाददाता अंगद कुमार की रिपोर्ट

20260424215822919142333.mp4

20260424215849916207826.mp4



Subscriber

188674

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना