निधि पुष्पकर 83% के साथ अव्वल, सत्यम मिश्रा व आकाश ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में जीएचसी हरनाहरपुर, प्रतापगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस सफलता ने न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य की राह खोली है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी है। विद्यालय की छात्रा निधि पुष्पकर ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सत्यम मिश्रा ने 78 प्रतिशत और आकाश ने 76 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन होनहार छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी सफल विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल अंकों में नहीं, बल्कि छात्रों के संकल्प, मेहनत और अनुशासन में दिखाई देती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे, जिन्होंने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
