कोलकाता में हुई एलायंस क्लब इंटरनेशनल की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कोलकाता में आयोजित एलायंस क्लब इंटरनेशनल की महत्वपूर्ण बैठक में उन्हें सत्र 2026-27 के लिए पुनः इंटरनेशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया। इस उपलब्धि से न केवल उनके समर्थकों में बल्कि पूरे प्रतापगढ़ जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है। बैठक में क्लब के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट मनीष लाखोटिया ने रोशनलाल उमरवैश्य के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने समर्पण, मेहनत और सामाजिक प्रतिबद्धता से क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड की सर्वसम्मति से उन्हें पुनः इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो उनके कार्यों के प्रति विश्वास का प्रतीक है। क्लब के फाउंडर प्रेसिडेंट सतीश लाखोटिया, पूर्व प्रेसिडेंट के. जी. अग्रवाल, भूपेंद्र चाहवाला एवं सुशील अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि रोशनलाल उमरवैश्य ने अपने बहुमुखी सेवा कार्यों के माध्यम से संगठन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके कार्यों से क्लब का गौरव लगातार बढ़ रहा है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दयाराम मौर्य ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे प्रतापगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि रोशनलाल उमरवैश्य द्वारा पशु-पक्षियों, वृद्धजनों एवं विशेष रूप से महाकुंभ के दौरान किए गए सेवा कार्य अनुकरणीय हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अपनी पुनर्नियुक्ति पर रोशनलाल उमरवैश्य ने इंटरनेशनल प्रेसिडेंट मनीष लाखोटिया, पूर्व प्रेसिडेंट भूपेंद्र चाहवाला, के. जी. अग्रवाल, तृप्ता कौर जुनेजा, सरिता बर्मन एवं कमाल लाखोटिया सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे तथा समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देंगे। इस अवसर पर राजीव कुमार आर्य, विनय श्रीवास्तव, आनंद मोहन ओझा, संतोष कुमार, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, देवानंद, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, आदर्श कुमार, अर्चना खंडेलवाल, रेखा उमरवैश्य, सुधा अग्रवाल, ज्योति खंडेलवाल एवं पूनम गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। रोशनलाल उमरवैश्य की इस उपलब्धि को समाज सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिसने प्रतापगढ़ को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
