EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रीराम दरबार एवं हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापना को लेकर निकली शोभा यात्रा, हुई पुष्पवर्षा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    24 Apr 2026 19:46 PM



फोटो-01 नगर में निकली शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु

02 शोभा यात्रा में श्रीराम दरबार का दर्शन पूजन करते श्रद्धालु

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। नगर पंचायत के शीतलमऊ वार्ड स्थित पहलवान साहब वीर बाबा में शुक्रवार को श्रीराम दरबार एवं हनुमान जी महराज की मूर्ति स्थापना को लेकर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते धाम से इन्दिरा चौक होते हुए श्रीहनुमत निकेतन व रायबरेली रोड के परमानंद आश्रम से जंगली वीर बाबा धाम पहुंचे। विभिन्न मंदिरों में पूजन अर्चन के साथ श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में महावीर हनुमान जी महाराज व श्रीराम के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। चौक समेत विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा में व्यापारियों तथा नगर के लोग भगवान श्रीराम दरबार पर पुष्पवर्षा भी करते दिखे। वहीं विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य दूसरे पहर भगवान श्रीराम दरबार व हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापना हुई। धार्मिक आयोजन को लेकर भण्डारे में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा में चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल भी शामिल हुए। संयोजक समिति के छविराज सिंह, विक्रम सिंह, प्रमोद सिंह, पंकज सिंह, राज सिंह, गोलू सिंह, सौरभ सिंह ने भगवान का विधिविधान से पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम में महिला श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत की भी मनोरम प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर रामचंद्र त्रिपाठी, अर्जुन सिंह, शैलेष सिंह, संतोष सिंह, अंशू सिंह, चंदन पाण्डेय, सोनू मिश्र आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना