यूपी के गोरखपुर के कुसम्ही बाजार में आज सुबह पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एम्स थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच ऑटो चलाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि तलवार और चाकू से हमला हो गया। इस हमले में कालीचरण, गोविंद, सोनू और गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। मुख्य आरोपी सद्दाम और जब्बार समेत कई लोग फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। देखे जसवीर मोदनवाल की रिपोट
20260424193520934455583.mp4
