EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चौबेपुर में महिला से बदसलूकी, दबंगों ने दी दुष्कर्म की धमकी
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    24 Apr 2026 19:33 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना  क्षेत्र के पुरनपट्टी गांव में एक महिला के साथ दबंगों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, पुरनपट्टी निवासी अनीता कनौजिया के मुताबिक सोमवार की रात करीब 10 बजे गांव के ही गोरखनाथ राजभर उसके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी जबरन घर में घुस आया और मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए बलात्कार की धमकी भी दी। शोर सुनकर घर की महिलाओं ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसकी इज्जत बचाई।पीड़िता ने बताया कि उसने तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद देर रात फोन कर फिर से गाली-गलौज और धमकी दी गई।अगले दिन सुबह करीब 8 बजे गोरखनाथ राजभर अपने साथियों पारस राजभर और साजन राजभर के साथ फिर दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। पीड़िता द्वारा दोबारा 1090 पर सूचना देने पर आरोपी मौके से भाग निकले,इस संबंध में चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना