EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोरखपुर के फार्म हाउस में खुद को गोली मारकर कारोबारी ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    24 Apr 2026 19:17 PM



 फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 

यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l टेंट व्यवसायी और चित्रगुप्त मंदिर के मंत्री अंबरीश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार की सुबह कुसम्ही बाजार स्थित फार्म हाउस में खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। अंबरीश कुमार श्रीवास्तव अपने पार्क रोड स्थित आवास से फॉर्च्यूनर गाड़ी से फार्म हाउस पहुंचे थे। वहां पहुंचकर वह सीधे ऊपर के कमरे में चले गए।

कुछ देर बाद कमरे से अचानक गोली चलने की तेज आवाज आई, जिसे सुनकर कर्मचारी घबरा गए और दौड़ते हुए ऊपर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खोलने पर देखा गया कि अंबरीश खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। गोली उनके मुंह के पास लगी थी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय वह मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। घटना के बाद कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन कुछ लोग घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका भी जता रहे हैं

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक पार्क रोड स्थित आवास और फार्म हाउस पर पहुंच गए, जहां शोक का माहौल है। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188676

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना