- गाजीपुर में SPS इंग्लिश स्कूल का भव्य उद्घाटन, ग्रामीण शिक्षा को नई दिशा
- पिपनार गांव में खुले नए स्कूल से बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
- अब दूर नहीं जाना पड़ेगा, गांव में ही मिलेगा अंग्रेजी माध्यम का शिक्षण
- शिक्षा से होगा समाज का उत्थान: जीऊत चौहान
- फ्री एडमिशन और सर्वांगीण विकास पर जोर, चेयरमैन डॉ. अनिल चौहान का ऐलान
- नए विद्यालय के खुलने से क्षेत्र में उत्साह, अभिभावकों में खुशी की लहर
- यूपी के गाजीपुर से शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिरनो ब्लॉक के पिपनार गांव (कोडरी रोड) में नवनिर्मित एसपीएस (SPS) इंग्लिश स्कूल का भव्य उद्घाटन किया गया है । इस नए शिक्षण संस्थान के शुरू होने से क्षेत्रीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा । इस विद्यालय के प्रबंध /निदेशक जीऊत चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का खुलना शुभ संकेत है । तत्पश्चात उन्होंने कहा कि
”शिक्षा ही वह माध्यम है , जिससे समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का उत्थान संभव है । बच्चों को संस्कारयुक्त और आधुनिक शिक्षा देना ही राष्ट्र सेवा है । जबकि कोडरी रोड में स्थित पिपनार गांव में इस विद्यालय के खुलने से पिपनार और आसपास के गांवों के अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है । इस विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल चौहान ने कहा कि इस विद्यालय में एडमिशन फ्री किया जाएगा । और आश्वासन दिया कि संस्थान न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान देगा । वहीं नये विद्यालय के खुलने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
20260424173908275175006.mp4
20260424173937592714813.mp4
20260424174003561684775.mp4
202604241740393071814.mp4
20260424174315837713365.mp4


20260424174541639138121.mp4