EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खैरथल तिजारा जिला कलेक्टर कार्यालय में अव्यवस्था चरम पर
Link
  • 151113300 - SANDEEP KUMAR YADAV 54 65
    24 Apr 2026 17:44 PM



 खैरथल-तिजारा कलेक्ट्रेट में अव्यवस्था उजागर

राजस्थान अलवर। खैरथल-तिजारा में जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में आमजन की सुविधाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां लगी लिफ्ट केवल निजी सहायक कार्यालय (पहली मंजिल) तक ही सीमित है, जबकि अधिकांश जरूरी कार्य तीसरी मंजिल पर होते हैं। ऐसे में आम नागरिकों के साथ-साथ शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तीसरी मंजिल तक पहुंचना उनके लिए बेहद कठिन हो जाता है, खासकर बुजुर्गों और अपाहिज़ व्यक्तियों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर मुद्दे की जानकारी अधिकारियों को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है।

 प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच का यह अंतर कई सवाल खड़े कर रहा है।
 क्या आमजन की सुविधा केवल कागजों तक सीमित है?
 कब तक दिव्यांग और बुजुर्ग लोग इस परेशानी को झेलते रहेंगे?

जनता की मांग:

लिफ्ट सुविधा को सभी मंजिलों तक शुरू किया जाए

दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक इसका समाधान निकलता है। देखे अलवर से संदीप यादव की विशेष रिपोर्ट

20260424174239337233642.mp4



Subscriber

188677

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना