वाराणसी में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने पर दिया जोर
वाराणसी । इनवर्टर और बैटरी क्षेत्र के तेजी से उभरते ब्रांड अमेज (Amaze) ने अपने व्यापारिक विस्तार को आगे बढ़ाते हुए में श्री बाबा विश्वनाथ इंटरप्राइजेज के नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अमेज के "सेल्स जनरल मैनेजर संजय सिंह" मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने फर्म के प्रोपराइटर आलोक सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेज आज देश में इनवर्टर और बैटरी के क्षेत्र में तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बन चुका है।
कंपनी की उन्नत तकनीक, बेहतर गुणवत्ता और ग्राहकों का विश्वास ही उसकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।
"चंदौली और सोनभद्र में सेवाएं होंगी और मजबूत"
कंपनी की विस्तार योजना के तहत श्री बाबा विश्वनाथ इंटरप्राइजेज को चंदौली और सोनभद्र जिलों का अधिकृत कार्यक्षेत्र सौंपा गया है।
इससे इन क्षेत्रों में ग्राहकों को अमेज के उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही, बिक्री के बाद की सेवाओं को भी और तेज़ व प्रभावी बनाया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में अमेज के ब्रांच इंचार्ज कुमुद झा ABM सुधांशु सिंह सहित क्षेत्र के कई व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं ।। रविन्द्र गुप्ता
