बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोंडा राव मजरा रोहापार निवासी पिंकू लाल पुत्र रामलोटन ने बघौली थाना सहित जनसुनवाई के माध्यम से मुख्यमंत्री,पुलिस अधीक्षक,जिला अधिकारी हरदोई से जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पिंकू लाल ने बताया दिनांक 19 अप्रैल को समय लगभग 8:00 बजे रात्रि में गोंडा राव बाजार में कबाब पराठा खाकर पानी पीने लगा इसी दौरान विपक्षीगण अंशुल व ज्ञानू निवासी गौहरैया ने हाथ से पानी का मग छीन लिया इसी दौरान पानी की कुछ छिटे उन लोगों पर गिर गई जिस पर विपक्षी गणों ने गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया पीड़ित के मना करने पर विपक्षी लोगों ने लात घुस व डंडों से मारने पीटने लगे इस दौरान पीड़ित के हाथ पैरों में चोटे लगी साथ ही नाक में गंभीर चोट लगने से काफी खून निकलने लगा वहां पर मौजूद आसपास के लोग पीड़ित की चीख पुकार सुनकर वहां से बचाकर घर ले आए। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। वारदात के दूसरे दिन सुबह हालत नाजुक देखते हुए पीड़ित के परिजनों ने सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर हरदोई मैं पीड़ित का सिटी स्क्रीन कराया जिसमें सर में छोटे आई है। पीड़ित का कहना है 21 अप्रैल को थाना बघौली मैं लिखित तहरीर दी है तहरीर दिए हुए चार दिन गुजर गए लेकिन अभी तक पुलिस महकमें ने ना तो मेरा मेडिकल कराया गया ना हीं कोई कार्रवाई की है विपक्षीगण खुले आम जान माल की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पिंकू लाल ने उपरोक्त वारदात को लेकर शासन प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उपरोक्त मामले पर प्रभारी निरीक्षक थाना बघौली ने बताया मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 15 11 31 881
2026042416054750055651.mp4
20260424160555265128377.mp4
20260424160638664606721.mp4
