राजस्थान के सीकर जिला में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में कलयुग अवतारी बाबा खाटूश्यामजी के दर्शन करने हेतु फास्ट न्यूज इंडिया की टीम पहुँची। इस दौरान अलवर से जिला इंचार्ज संदीप यादव और औरैया से जिला इंचार्ज प्रियंका शुक्ला ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।
टीम ने बाबा के दर्शन करने के साथ-साथ मंदिर की विशेष व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं और प्रशासनिक प्रबंधन की जानकारी भी ली। मंदिर परिसर में सुरक्षा, साफ-सफाई और भक्तों की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया गया।
बताया गया कि खाटूश्यामजी मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष अवसरों और मेलों के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु एकत्रित होते हैं।
पूरी खबर और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए देखिए प्रियंका की रिपोर्ट
20260424150026879226035.mp4
20260424150056266806382.mp4
