EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जल जीवन मिशन योजना का बुरा हाल
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 45 54
    24 Apr 2026 10:12 AM



फतेहपुर, 23 अप्रैल 2026। जनपद फतेहपुर के विकास खंड बहुआ अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि गांव में करीब दो वर्ष पूर्व पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जो कुछ ही दिनों तक चालू रहने के बाद बंद हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि टंकी बंद होने से उन्हें भीषण गर्मी में पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दूर से पानी लाना उनकी मजबूरी बन गई है। आरोप है कि पानी की टंकी पर कोई स्थायी कर्मचारी या ऑपरेटर तैनात नहीं है, जिससे समस्या लगातार बनी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पानी की टंकी को चालू कराया जाए, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके।

इस संबंध में ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके पर कुलदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह तोमर, अनिरुद्ध सिंह, उर्मिला देवी, अशोक, मया शंकर, दीपू गुप्ता, महेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, जुगराज, सुमेर, खेमराज, छोटे, रामप्रसाद, गंगासागर, अभिमन्यु, प्रमोद कुमार आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा151170853



Subscriber

188673

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना