पीलीभीत। पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और उनके मनोबल को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने अमरिया थाना परिसर में नवनिर्मित कर्मचारी बैरक 'शौर्य भवन' का विधिवत उद्घाटन किया। यह बैरक खास तौर पर नए आरक्षियों (कॉन्स्टेबल्स) के लिए बनाया गया है, जिसमें रहने की सभी आधुनिक और जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं।
लोकार्पण के दौरान एसपी ने कहा कि जवानों की सुविधाएं ही उनकी असली ताकत होती हैं। बेहतर आवास मिलने से पुलिस बल और अधिक ऊर्जा व प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों को निभा पाएगा। इस खास मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल, थानाध्यक्ष अमित सिंह, समस्त पुलिस स्टाफ और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981
