EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डीएम की अध्यक्षता में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की जनपद स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    23 Apr 2026 18:35 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क (सीजीडी) की स्थापना और विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद में बीपीसीएल द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, सिटी गैस स्टेशन की स्थापना पूरे बसावन (मानधाता) में होनी है। बैठक में भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के टैरेटरी मैनेजर शैलेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा जनपद प्रतापगढ़, अमेठी व रायबरेली में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्किंग का कार्य किया जा रहा है, जिसमें घरो को पी0एन0जी0 कनेक्शन से जोड़ा जाना है। जनपद प्रतापगढ़ में 27 किमी0 तक पाइपलाइन बिछा दी गयी तथा 3 किमी0 पाइपलाइन बिछाने का कार्य अवशेष है जिसे जल्द से जल्द कर लिया जायेगा। डीएम ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान पूर्व की भांति जमीनों का समतलीकरण/मरम्मत कर दिया जाये। बैठक के दौरान सीजीडी नेटवर्क की स्थापना और विस्तार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और बाधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परियोजना से जुड़े कार्यों में आ रही कठिनाइयों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत विभिन्न विभागों द्वारा जारी की जाने वाली स्वीकृतियों और अनापत्तियों की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी बाधा को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। यदि किसी समस्या का समाधान जनपद स्तरीय समिति के स्तर पर संभव न हो, तो संबंधित प्रस्ताव को स्पष्ट मंतव्य और संस्तुति सहित राज्य स्तरीय समिति को विचारार्थ भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जनपद स्तरीय समिति की बैठक प्रत्येक माह कम से कम एक बार अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए, ताकि कार्यों की सतत समीक्षा और प्रगति सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक बृजनन्दन राय, जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी सहित अन्य सदस्य व भारत पेट्रोलियम के एई प्रथमेश उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना