यूपी प्रतापगढ़। जनपद में प्रस्तावित होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। इस क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज, केपी हिन्दू इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज तथा तिलक इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया। डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और परीक्षा हर हाल में पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को अलर्ट रहने और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात समस्त कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करने को कहा, ताकि परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उल्लेखनीय है कि जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260423164905064534032.mp4
20260423164911244761560.mp4
20260423164923466300532.mp4