EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुरैना में 50 लाख की गौशाला फेल, आवारा पशुओं से जनता परेशान
Link
  • 151173848 - RAM LAKHAN 54 65
    23 Apr 2026 12:48 PM



 

  • कागजों में बनी गौशाला, सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु

मुरैना से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद आवारा पशुओं की समस्या जस की तस बनी हुई है।

मुरैना के पवाया रोड पर दो बीघा शासकीय जमीन पर बनी गौशाला अब सिर्फ कागजों में ही सीमित नजर आ रही है। नगर परिषद द्वारा गौशाला के नाम पर 50 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाने का दावा किया गया, लेकिन जमीन पर हालात बदतर हैं।

जानकारी के अनुसार, कई वर्षों से नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा आवारा पशुओं की धर-पकड़ नहीं की गई है। इसका नतीजा यह है कि सड़कों और बाजारों में पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है।

अब तक एक दर्जन से अधिक लोग—महिलाएं और पुरुष—इन आवारा पशुओं के हमलों में घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। खासकर सब्जी मंडी का हाल बेहद खराब है, जहां लोग जाने से भी डरने लगे हैं।

स्थानीय
“कभी भी ये पशु हमला कर देते हैं, बाजार आना खतरे से खाली नहीं है…”

वहीं, गौशाला की देखभाल गौ-रक्षक अपने निजी खर्च से कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें शासन की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं, तो आखिर जिम्मेदार कौन है? और कब तक जनता इस समस्या से जूझती रहेगी? देखे राम लखन की रिपोट 

20260423124533088515882.mp4

20260423124550722634256.mp4



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना