EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन, बाबागंज से घंटाघर तक निकाला जुलूस, पुतला दहन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    23 Apr 2026 11:07 AM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को लेकर छिड़ी सियासत के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले जिले में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के विरोध के बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बाबागंज स्थित कार्यालय से चौक घंटाघर तक विशाल जुलूस निकालते हुए अपनी नाराजगी जताई। जुलूस का नेतृत्व जिला अध्यक्ष भाजयुमो अंशुमान सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव की इसमें प्रमुख भूमिका रही। कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जोरदार नारेबाजी की और चौक घंटाघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतलों का दहन किया। साथ ही हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और इसके विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कार्यक्रम में अविनाश सिंह, विकल पांडेय, चंद्र प्रताप, मनीष पांडेय, राहुल मौर्य, रुचि केसरवानी, यशोदा शुक्ला, खुशबू गुप्ता, नेहा गुप्ता, सुष्मिता देव, प्रमिला शुक्ला, पूनम इंसान, सुनीता सिंह, सोनी सिंह, भूमि तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदर्शन के दौरान पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे शहर में काफी देर तक हलचल बनी रही। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना