EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विधायक सदर ने एक जनपद प्रतापगढ़ एक उत्पाद के प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट का किया वितरण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    23 Apr 2026 10:35 AM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़ । कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रतापगढ़ में एक जनपद एक उत्पाद के प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य के द्वारा मंच से 15 प्रशिक्षार्थियों को अपने हाथों से टूलकिट वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योगए स०एस० रावत द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी प्रशिक्षार्थियों का अभिवादन करते हुए उन्हे योजना से लाभ लेने हेतु आह्वान किया गया तथा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सहायक आयुक्त उद्योग जे०एन० सिंह यादव द्वारा भी अन्य संचालित विभागीय योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक सदर द्वारा अपने सम्बोधन में प्रशिक्षित लाभार्थियों को शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी परक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा अपने पैतृक व्यवसाय के अनुभव को साक्षा किया। कार्यक्रम का संचालन जनपद के प्रमुख ऑवला उद्यमी तथा ऑवला उद्यमी संघ के अध्यक्ष मो० अनाम द्वारा किया गया। उन्होने भी अपने सम्बोधन में जनपद के विश्व प्रसिद्ध प्रमुख उत्पाद ऑवला उत्पाद के बारे में लाभार्थियों को जानकारी प्रदान करते हुए प्रदत्त टूलकिट से अपना उद्यम स्थापित करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन में कफील अहमद, ऋषिराज सिंह, विशाल विश्वकर्मा तथा मुकेश चन्द्र मौर्य का उल्लेखनीय सहयोग रहा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना