फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राइमरी और जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने विविध गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में अक्षत मौर्या, ओम सिंह, शाश्वत मिश्रा, ओबैद, अर्नव त्रिपाठी और आदर्श सिंह ने पेड़-पौधों का रूप धारण कर ‘धरती बचाओ’ का अनूठा संदेश प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। इसके बाद मानस डूबे, नैतिक सिंह, स्वरा पांडे, अनमोल सरोज, शिवांश पटेल और आयशा बानो सहित अन्य विद्यार्थियों ने आकर्षक चार्ट बनाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाई। बच्चों के स्लोगन— “धरती हमें सब कुछ देती है, बदले में हमें इसे बचाना चाहिए”, “पृथ्वी बचाओ - आने वाली पीढ़ी बचाओ” और “धरती माता करे पुकार, हरा-भरा कर दो संसार”—ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।इज़ना, वेदांश, शिवांश, अंश, र्तश, उबैर्दु रहमान, कौस्तुभ, आकृति, आराध्या, दिव्या, अंशुमान और आसिया बानो सहित कई छात्र-छात्राओं ने हिंदी और अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों ने प्लास्टिक के उपयोग पर रोक, जल संरक्षण और अधिकाधिक पौधारोपण जैसे उपायों पर जोर दिया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुमन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बी.के. सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि वायु और जल प्रदूषण को रोककर तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर ही हम धरती को हरा-भरा रख सकते हैं। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि 22 अप्रैल हमें यह याद दिलाता है कि पृथ्वी ही हमारा एकमात्र घर है, और इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मैनेजर एच.आर., काउंसलर एफ़. ज़ीनत, आर.के. सिंह, अनामिका मिश्रा, शकुंतला सिंह, रेखा शुक्ला, साक्षी, तनु, रुचि, आर.के. मिश्रा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
