बीडीओ को ज्ञापन सौपते रोजगार सेवक
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। मांगों को लेकर बुधवार को रोजगार सेवकों ने सांकेतिक हड़ताल करके विरोध जताया। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के आवाहन पर विकासखण्ड रामपुर संग्रामगढ़ में रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय, एचआर पालिसी, मानदेय बढ़ोत्तरी तथा बीस वर्षो से कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर सांकेतिक हड़ताल के जरिए विरोध जताया। रोजगार सेवको ने कहा कि मांगों पर शासन द्वारा विचार नहीं किया गया तो आगामी छब्बीस व सत्ताईस अप्रैल को प्रत्येक ब्लाक कार्यालय पर पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा। इसी क्रम में अटठाईस अप्रैल को सांसदों को ज्ञापन व एक मई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रोजगार सेवको ने मांगों को लेकर खण्ड विकास अधिकारी विजयशंकर मणि तिवारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एपीओ राजेश कुमार, धर्मेन्द्र, शिवकुमार यादव, आशुतोष मिश्र, रमेश शुक्ल, सपना मिश्रा, नीलम, राकेश, संजय, संदीप, धीरज, अखिलेश आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
