EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अधिवक्ता को किया लहूलुहान, साथियों ने जताया आक्रोश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    23 Apr 2026 10:10 AM



फोटो 1,2

साथी पर हमले को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते वकील

साथी पर हमले को लेकर आक्रोश जताते वकील

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। महुआ बिनने के विवाद को लेकर अधिवक्ता पर हमला कर घायल कर दिया गया। घायल अधिवक्ता का इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। उधर साथी पर हमले की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के जरिए आक्रोश जताया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव पुत्र रामशंकर यादव लालगंज तहसील में अधिवक्ता हैं। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार बुधवार की सुबह उन्होनें अपनी मां से घर के पास स्थित महुआ के पेड़ से महुआ बिनने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच पड़ोस के आधा दर्जन से अधिक लोग आ धमके और महुआ बिनने का विरोध करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए अधिवक्ता पर ईट पत्थर से हमला बोलकर घायल कर दिया। घायल अधिवक्ता को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया। इधर अस्पताल पहुंचकर अधिवक्ता विकास मिश्र आदि ने साथी का हाल जाना। वहीं संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर साथी पर हुए हमले व पुलिस द्वारा अभी तक मुकदमा पंजीकृत न करने तथा आरोपियों पर कार्रवाई न करने को लेकर विरोध जताया। एसओ सांगीपुर गौरव त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय, मो0 इरफान, संतोष पाण्डेय, विनय शुक्ल, सिंटू मिश्र, सुमित त्रिपाठी आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना