शिविर में नेत्र परीक्षण करते चिकित्सक
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। बाबागंज विकासखण्ड क्षेत्र के प्रीतमपुर अठैसा में बुधवार को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन हुआ। लालगंज के आर्यावर्त आई हास्पिटल के बैनरतले आयोजित शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा0 धर्मेन्द्र सिंह ने पचपन रोगियों की आंखों का परीक्षण किया। मरीजों को निशुल्क चश्मा तथा निशुल्क दवाएं भी प्रदान की गयी। अस्पताल प्रशासन द्वारा दस मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में डा0 धर्मेन्द्र के साथ डा0 हिमांशु, गौरव भी परीक्षण में सहयोग की भूमिका में दिखे। शिविर का संयोजन प्रधान राजेश यादव द्वारा किया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
