EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फायर ब्रिगेड की टक्कर से घायल महिला ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम
Link
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 54 65
    22 Apr 2026 17:03 PM



फायर ब्रिगेड की टक्कर से घायल महिला ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

 

पति की मौके पर हो गई थी मौत, तो दो दिन बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम 

 

मध्य प्रदेश भितरवार। भितरवार अनु विभाग के पुलिस थाना करहिया के ग्राम रही स्थित सरदारों के गुरुद्वारे के समीप हुए एक सड़क हादसे में भितरवार की ओर से रही गांव के आसपास लगी आग को बुझाने जाते समय तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड से भितरवार सिलेंडर भरवाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे दंपति टकरा गए। जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई थी तो हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे इलाज के लिए ग्वालियर भर्ती कराया गया था जहां उसने घटना के दो दिन बाद मंगलवार की शाम दम तोड़ दिया। हादसे में दंपति की हुई मौत के कारण पूरा परिवार सदमे में आ गया है और घटना को लेकर गांव में भी मातम पसर गया है। 

 

  बतादें कि करहिया थाना क्षेत्र के ग्राम रिछारी कला गांव का निवासी 40 वर्षीय युवक बंटी जाटव घर में गैस सिलेंडर खत्म हो जाने के कारण अपनी पत्नी प्रीति को लेकर अपनी मोटरसाइकिल से मंगलवार की दोपहर तकरीबन 2:00 बजे भितरवार में सिलेंडर भरवाने के लिए आ रहा था। तो वहीं भितरवार के रास्ते में पड़ने वाले रही गांव के सरदारों की टपरो के आसपास आग लगी हुई थी जिसका धुंआ एक बवंडर के रूप में सड़क पर भी फैला हुआ था जिसकी सूचना मिलने पर भितरवार नगर परिषद की फायर ब्रिगेड लगी हुई आग को बुझाने के लिए जा रही थी। इस दौरान रही गांव स्थित सरदारों के गुरुद्वारे के यहां फायर ब्रिगेड और बाइक सवार दंपति की टक्कर हो गई थी।जिसमें बंटी जाटव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी तो वहीं उसकी पत्नी प्रति गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे इलाज के लिए ग्वालियर भर्ती कराया गया था। जिसने भी इलाज के दौरान मंगलवार की शाम दम तोड़ दिया है। जैसे ही उक्त घटना की जानकारी परिवार जनों को लगी तो परिवारजन सदमे में आ गए तो गांव में दंपति की मौत को लेकर मातम पसर गया है। देखे राज्सेह शिवहरे की रिपोट 

20260422165854037362444.mp4

20260422165910485736176.mp4

20260422165917703246003.mp4



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना