EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ में सड़क पर बेहद दर्दनाक हादसा दो की मौत 5 गंभीर रूप से घायल
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    22 Apr 2026 17:00 PM



खेरागढ़ में खैरागढ़ का कागरोल मार्ग पर ओवरटेक करने के दौरान दो बाइक को में टक्कर हो गई जिसकी चपेट में एक टेंपो भी आ गया उक्त एक्सीडेंट में दो व्यक्तियों ने अपनी जान दे दी पांच व्यक्तियों की हालत गंभीर है यह हादसा खैरागढ़ जनता इंटर कॉलेज के समीप अपोजिट मनीष बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी की सामने हुआ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शाम करीब 7:15 बजे हुआ।

खानपुर मोड़ की ओर से आ रही एक बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रहे ऑटो में जा घुसी। इससे ऑटो सवार लोग भी घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दो की मौत, कई घायल - अस्पताल में मचा हड़कंप

हादसे में जारूआ कटरा, मलपुरा निवासी रामबीर (करीब 40 वर्ष) पुत्र बिसिया को गंभीर हालत में सीएचसी खेरागढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में एक अन्य घायल मंगलदेव (करीब 35 वर्ष) निवासी खानपुर की भी मौत हो गई। वहीं, विष्णु (30) पुत्र रामवीर, उनका पुत्र प्रशांत (10), मुसर्रत पुत्र मुल्ला निवासी बुरहरा और विनोद पुत्र देवी सिंह (35) निवासी नगला उदैया समेत अन्य घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। घायलों के पहुंचते ही सीएचसी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिवारों में मचा कोहराम, हाल ही में हुई थी शादी

रामबीर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी कृष्णा और तीन बच्चे - सचिन, विकास और सिमरन हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मृतक मंगलदेव की करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही उनके घर में भी मातम छा गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी खेरागढ़ हरीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना