EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बयान पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेज
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    21 Apr 2026 19:32 PM



 फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी/पिछोर:पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी एक बार फिर अपने कथित बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो/बयान में उन पर एक आईपीएस अधिकारी के प्रति आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। वायरल बयान में कथित तौर पर “औकात में रहने” जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसे लेकर विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस तरह की भाषा किसी जनप्रतिनिधि की गरिमा के अनुरूप नहीं है और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इस बीच सुनील असते (भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) का भी बयान सामने आया है। उन्होंने मामले की निंदा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को मर्यादित भाषा का उपयोग करना चाहिए और कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। विभिन्न संगठनों ने भी प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जनप्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इधर, क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर तेज हो रहे हैं और चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। राजू जाटव 151173825



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना