EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण
  • 151110069 - SANJAY SINGH 65 76
    21 Apr 2026 19:21 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। प्रदेश की गौशालाओं की स्थिति को सुधारने और निराश्रित गौवंश के संरक्षण के उद्देश्य से आज उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय कासगंज आगमन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग दल के विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ के विश्व बैंक स्थित आवास पर हुई, जहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

अमरीश वशिष्ठ के आवास पर आयोजित इस बैठक में विभाग प्रचारक कुलदीप, अनिरुद्ध शर्मा और वैभव उपाध्याय सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान श्री उपाध्याय ने गौशालाओं के प्रबंधन को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मौके पर ही सीवीओ कासगंज, मंडल अधिकारी अलीगढ़ और तहसीलदार कासगंज के साथ संवाद किया और गौशालाओं के संचालन में आ रही समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की।बैठक के पश्चात सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की टीम के साथ अनाज मंडी स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कुछ खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई l उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौवंश के चारे, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद कुशवाह (जिला सह संयोजक),वंश प्रताप सिंह, चेतन गौतम,हर्षित गौड़,ओंकार सैनी, वंश गौड़
कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना