EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

छितौना में दबंगई: महिला कलाकार का बचाव करना पड़ा महंगा
  • 151161412 - NASEEM AFTAB 0 0
    21 Apr 2026 19:14 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितौना गांव में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान एक डांसर के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। विरोध करने पर दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया।
घटना 20 अप्रैल की देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला कलाकार के साथ कुछ लोग बदसलूकी कर रहे थे, तभी गांव के कमलेश यादव ने बीच-बचाव किया। इससे नाराज आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
हमले में कमलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पीयूष यादव, प्रिंस यादव, शिवम यादव समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। नसीम आफताब कादीपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151161412



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना