EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सरकारी जमीन पर 'दबंगों' का कब्जा, ग्रामीणों का रास्ता बंद; जिलाधिकारी से न्याय की गुहार
  • 151172645 - NARENDRA SHARMA 54 65
    21 Apr 2026 19:07 PM



जौनपुर। जनपद के तहसील सदर अंतर्गत ग्राम नेवादाकाजी (परगना रारी) में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रास्ता रोकने का मामला सामने आया है। गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और रास्ता खुलवाने की मांग की है।

​ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम नेवादाकाजी में गाटा संख्या 343 (क्षेत्रफल 0.192 हेक्टेयर) सरकारी अभिलेखों में 'नवीन परती' के खाते में दर्ज है। आरोप है कि इसी गांव के निवासी दिवाकर भारती (पुत्र राजनारायण) और शेषनारायण (पुत्र पब्बर राम) ने इस सरकारी भूमि पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी है।

​पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह जमीन उनके घरों तक आने-जाने का एकमात्र रास्ता थी। बाउंड्री वॉल बन जाने के कारण अब उनके सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रार्थना पत्र में विपक्षियों को 'दबंग' और 'गोलबन्द' प्रवृत्ति का बताते हुए कहा गया है कि वे जबरन सार्वजनिक रास्ते को बाधित कर रहे हैं।

​शिकायतकर्ता सावित्री देवी, मंजू देवी, प्रेमा देवी और विजय आदि ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि:

​अवैध रूप से किए गए कब्जे को तत्काल हटाया जाए।

​दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

​ग्रामीणों के लिए अवरुद्ध रास्ते को मुक्त कराकर न्याय प्रदान किया जाए।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस सार्वजनिक समस्या का समाधान कितनी जल्दी करता है। रिपोर्ट नरेंद्र शर्मा  151172645



Subscriber

188689

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना