EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

डिजिटल अरेस्ट: 'आतंकी ने बैंक खाते से पैसे भेजे हैं' ATS अधिकारी बन रिटायर्ड कर्मी से 5.50 लाख की ठगी
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    21 Apr 2026 17:16 PM



राजघाट थाना क्षेत्र में जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक रिटायर्ड कर्मचारी से 5.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


हांसुपुर निवासी रुपेश कुमार श्रीवास्तव, जो एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं, ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह उनके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल आई।

कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली एटीएएस (एंटी टेररिज्म स्कॉड) का अधिकारी बताया और कहा कि उनके बैंक खाते में एक आतंकवादी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के तहत पैसे भेजे गए हैं, जिसकी जांच करनी है।
जालसाज ने उन्हें लगातार वीडियो कॉल पर बने रहने को कहा और आधार कार्ड, पैन कार्ड व पासबुक दिखाने को कहा। पासबुक में 5.80 लाख रुपये देखकर आरोपी ने 5.50 लाख रुपये जांच के नाम पर अपने जयपुर स्थित खाते में ट्रांसफर करने को कहा और भरोसा दिलाया कि जांच के बाद रकम वापस कर दी जाएगी।

डर के चलते रुपेश श्रीवास्तव उसी दिन सुबह करीब 11 बजे हिंदी बाजार स्थित एसबीआई शाखा पहुंचकर आरटीजीएस के माध्यम से 5.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जालसाज लगातार हर दो घंटे पर वीडियो कॉल कर उनसे ‘रिपोर्ट’ देने को कहता रहा, जिससे वह पूरी तरह भयभीत हो गए।
 अगले दिन परेशान होकर उन्होंने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिवार के कहने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। सोमवार को उन्होंने राजघाट थाने में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया।

पीड़ित ने बताया कि यह रकम उनके बुढ़ापे का सहारा थी, जिसे जालसाजों ने डराकर छीन लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना