EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में दर्दनाक लापरवाही! वैभव मेडिकेयर सेंटर में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    21 Apr 2026 15:50 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित वैभव मेडिकेयर सेंटर में कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां जच्चा और नवजात दोनों की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और पूरा स्टाफ ताला बंद कर मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। इसके दो दिन बाद प्रसूता की भी हालत बिगड़ गई और उसकी भी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसूता की हालत गंभीर होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने सही इलाज नहीं किया और मौत के बाद भी उसे ऑक्सीजन लगाकर प्रयागराज रेफर कर दिया गया, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। यह पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के अफीम कोठी के बगल का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना