EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कैंपियरगंज के भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, 6:46 मिनट का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • 151188511 - FULMATI 54 65
    21 Apr 2026 15:38 PM



प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व कैंपियरगंज क्षेत्र से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह और उनके सहयोगियों को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले आरोपी की लोकेशन मध्य प्रदेश के इटारसी में मिली है। धमकी से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


पुलिस ने मामले में आरोपी रजनीकांत, उसके परिवार और सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नगर पंचायत चौमुखा के शक्तिनगर वार्ड निवासी नवीन सिंह ने कैंपियरगंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर-1 (पठनपुरवा बड़का) निवासी रजनीकांत क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा है।
आरोप है कि रामचौरा निवासी सूरज के मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान उसने क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह, उनके प्रतिनिधि गणेशदत्त त्रिपाठी, सहयोगी शमसेर सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए नौ मई तक जान से मारने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि करीब 6:46 मिनट का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते पूरे इलाके में डर का माहौल है। पीड़ित के अनुसार, धमकी के बाद उनका परिवार सहम गया है। उनके पिता हृदय रोग से पीड़ित हैं, उनकी तबीयत भी बिगड़ गई है।
 एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी रजनीकांत, उसके परिवार और सहयोगियों के खिलाफ धमकी देने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश चल रही है। प्राथमिकी जांच में नशे में धुत युवक की ओर से धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।

इस संबंध में विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता के पास धमकी भरा फोन आया था। कार्यकर्ता ने ऑडियो की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। एसएसपी और डीएम के संज्ञान में मामला लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188672

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना