फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाना, निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका को सशक्त करना तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देना रहा। प्रधानाचार्य एवं अमित पाण्डेय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रमों में निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, स्वरचित कविता लेखन सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महिला शिक्षकों एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय आनादेव में प्रधानाचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह के निर्देशन में अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, विजय कुमार गुप्ता तथा अनुज कुमार के सहयोग से प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों—राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता यादव एवं उप प्रधानाचार्य डॉ. अनीस, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आसपुर देवसरा में डॉ. आम्रपाली द्विवेदी, शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज कटैया में डॉ. राघवेंद्र पांडेय, एपीएस इंटर कॉलेज भदोही में राजेश कुमार सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दमदम में रमेश कुमार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरहदा, राजकीय इंटर कॉलेज चंडी गोविंदपुर में शशांक कुमार सिंह, पं. डीडीयू राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज महुली, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शीतल पट्टी, तुलसी इंटर कॉलेज बाबूगंज कुंडा में डॉ. अनुपम ओझा तथा अमर जनता इंटर कॉलेज कटरा गुलाब सिंह में डॉ. स्निग्धा पांडेय के निर्देशन में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, समान अधिकार और नेतृत्व क्षमता के प्रति प्रेरित किया गया। विद्यालयों में आयोजित इन गतिविधियों ने छात्र-छात्राओं में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
