फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में आराधना मिश्रा मोना का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया और उनके चित्र को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संघर्ष की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता प्रमोद तिवारी ने रामपुर खास विधानसभा से लगातार 9 बार जीत हासिल कर इतिहास रचा, जो जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि मोना जी ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए लगातार तीन बार विधायक बनकर क्षेत्र की सेवा की है। जनता का स्नेह और समर्थन उन्हें लगातार मिल रहा है, जिससे भविष्य में भी उनकी बड़ी जीत तय मानी जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला एवं शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र ने कहा कि मोना जी का जीवन संघर्ष, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनका नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला, जिला सचिव फतेह बहादुर सिंह, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, केके शुक्ला, शहजाद सलमानी, संस्कार मिश्र, आशिक अली, अरबाज आलम, रवि प्रताप सिंह, पृथ्वीराज गौतम, रविंद्र मिश्रा, एडवोकेट ओम प्रकाश तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
