EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मोना के जन्मदिन पर सशक्तीकरण की मजबूती का संकल्प, हुआ सम्मान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    20 Apr 2026 17:59 PM



बाबा धाम में हवन पूजन के साथ केक काटकर समर्थकों ने साझा की खुशियां

घुइसरनाथ धाम में उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाआंे का सम्मान करतीं आयोजन समिति

विधायक के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाते समर्थक

विधायक मोना के जन्मदिन पर बाबा घुइसरनाथ जी का पूजन अर्चन करते कांग्रेसी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर क्षेत्र भर में विविध आयोजन हुए। मुख्य समारोह बाबा घुइसरनाथ धाम में जन्मदिन पर नारी सशक्तीकरण सम्मान 2026 में कांग्रेसियों व समर्थकों ने केक काटकर विधायक मोना के जन्मदिन की खुशियां साझा की। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी, गीता देवी साहू, प्रेमा देवी, सुमन गुप्ता, कलावती, मोनी, व पूजा को सामाजिक सरोकार के लिए आयोजन समिति द्वारा बाबा घुइसरनाथ जी का चित्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रातः आयोजकों द्वारा बाबा घुइसरनाथ जी का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन अर्चन व विशिष्ट अभिषेक कर विधायक मोना के सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना भी की गयी। धाम स्थित सांस्कृतिक मंच पर विधायक के जन्मदिन पर सशक्तीकरण एवं सुयशपूर्ण विकास के वातावरण के सृजन का सामूहिक संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी व विशिष्ट अतिथि चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी रहे। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने विधायक आराधना मिश्रा के विधायी ज्ञान व उत्कृष्ट जनसेवा की सफलताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख पुष्पा देवी व संचालन संयोजक अधिवक्ता शैलेन्द्र मिश्र ने किया। समारोह में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, जिपंस रघुनाथ सरोज व लालजी यादव तथा लल्लन सिंह, अशोकधर द्विवेदी, प्राचार्य डॉ0 अमिताभ शुक्ला, अधिवक्ता विकास मिश्र, छोटे लाल सरोज, पवन शुक्ला, पप्पू तिवारी ने विधायक आराधना मिश्रा मोना के जनोपयोगी कार्य संस्कृति का बखान किया। जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां भी साझा की। वहीं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी हुआ। स्वागत पूर्व प्रधान आशुतोष मिश्र व आभार प्रदर्शन पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल ने किया। इस मौके पर आशीष तिवारी, इंद्रसेन सिंह, बृजकिशोर तिवारी, विनोद परिहार, त्रिभु तिवारी, चंदन पाण्डेय, सिंटू मिश्र, मुरलीधर तिवारी, पवन पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, शुभम श्रीवास्तव, सुमित त्रिपाठी, अतुल सिंह, आलोक सिंह, अतुल मिश्र, राकेश चतुर्वेदी, त्रिभु तिवारी, भूपेन्द्र तिवारी काजू, दिनेश सिंह, आदि रहे। वहीं तहसील में अधिवक्ता शेड मंे गीता सिंह के संयोजन में भी विधायक मोना के जन्मदिन पर अधिवक्ताओं द्वारा सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना हुई। सांगीपुर के दलापटटी में डॉ0 अलका नारी शक्ति केंद्र पर रोहिणी मिश्रा के संयोजन में समूह की महिलाओं द्वारा विधायक मोना के जन्मदिन पर केक काटा गया। इस मौके पर रीता, सीता वर्मा, आशा सरोज, फूलकुमारी आदि रहीं। संचालन पूर्व प्रधान राजू मिश्र ने किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188671

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना