EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, पारा लगातार दूसरे दिन 40 के पार; धूप उमस ने बढ़ाई परेशानी
  • 151188511 - FULMATI 54 66
    20 Apr 2026 17:48 PM



 

गर्मी का सितम जारी है। लगातार दूसरे दिन रविवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इस दौरान लू के थपेड़ों ने घर से निकले लोगों को बेहाल कर दिया। गर्म पश्चिमी हवाओं के बीच दोपहर में निकलने पर अहसास ऐसा हो रहा था, जैसे शरीर ही झुलस जाएगा।

रविवार की सुबह आसमान में बादल घिरे थे। लगभग साढ़े सात बजे तक बादल छाए रहे। उसके बाद बादल छंटने लगे। सुबह आसमान में बादल देखकर लोगों को लगा कि तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है लेकिन बादल छंटते ही धूप तेज हो गई।

 दिन चढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ता गया। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा। शादी का सीजन होने के कारण सड़कों पर दिख रही भीड़ लू से बेहाल दिखी। बाहर निकलते ही लोगों को डिहाइड्रेशन होने लग रहा है।
रविवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह शनिवार की तुलना में 0.1 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी अभी और सताएगी। अगले दो-तीन दिन में तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि राजस्थान के ऊपर से पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से तापमान बढ़ने के साथ ही लू भी चल रहा है। करीब तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रह सकता है। इसके बाद हवा की गति में कमी आएगी। रिपोट - फूलमती  151188511



Subscriber

188673

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना