यूपी गोरखपुर। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री स्व. संजय कुमार उपाध्याय की पांचवीं पुण्यतिथि सोमवार को तहसील सभागार में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन उनके अनुज मनीष उपाध्याय ‘बंटी’ एवं सच्चिदानंद द्विवेदी ‘श्यामू’ द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार ने की।
मुख्य अतिथि सरदारनगर गन्ना समिति के चेयरमैन विजय कुमार शाही ने स्व. उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली और संवेदनशील था। वे विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद फरियादियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष सन्नी जायसवाल ने कहा कि स्व. उपाध्याय का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।
पूर्व चेयरमैन ज्योतिप्रकाश गुप्ता ने उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति बताते हुए कहा कि वे हमेशा दूसरों के लिए जीते थे। वरिष्ठ नेता ओम नारायण पांडेय ने कहा कि जीवन क्षणभंगुर है, लेकिन समाज के लिए किए गए कार्य ही व्यक्ति को अमर बनाते हैं। वरिष्ठ सपा नेता मार्कण्डेय यादव ने कहा कि स्व. संजय उपाध्याय केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे, जिन्हें आत्मसात करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अजीत कुमार, नायब तहसीलदार संजय कुमार सिंह, धनंजय सिंह कौशिक, शिक्षक अजय सिंह, बार महामंत्री अमिताभ बच्चन, अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्रा, राधारमण तिवारी, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व. उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन विनोद जायसवाल, एडवोकेट अवनीश मणि, एडवोकेट जगदीश मौर्य, सुधीर पांडेय, संतोष मिश्रा, सभासद विजय मोदनवाल, मार्कण्डेय यादव, प्रदीप जायसवाल, विशाल जायसवाल, प्रभाकर पांडेय सहित तहसील क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट - जसवीर मोदनवाल 151167985
