खेरागढ़ कस्बे से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोमवार सुबह भीषण जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
खेरागढ़ में ऊंटगिर चौराहा से लेकर बाईपास मुख्य मार्ग तक लंबा जाम देखने को मिला। हालात ऐसे थे कि लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया।
जाम के दौरान कई स्थानों पर मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे किया गया अतिक्रमण है, जिसकी वजह से रास्ता संकरा हो गया है और आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।
वहीं, इस समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से लोग सांसद और विधायक से रिंग रोड निर्माण की मांग करते नजर आए।
फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान की मांग लगातार उठ रही है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
