EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वृंदावन में “स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड” का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    20 Apr 2026 15:19 PM



वृंदावन। श्रीवृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी की पुण्य स्मृति में “स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड” समारोह का भव्य आयोजन गांधी मार्ग स्थित गुरु गंगेश्वर देवकी भोजराज कन्या विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षण सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद घनश्याम चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को समय-समय पर प्रोत्साहन देने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है और इससे अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा। विशिष्ट अतिथि ब्रज प्रॉपर्टी के चेयरमैन पुनीत शर्मा ने कहा कि बच्चे हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। यदि हमें देश का भविष्य उज्ज्वल बनाना है तो आज के बच्चों को बेहतर शिक्षा, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया।

सम्मानित अतिथि अजय कुमार गौतम और गोपाल चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वृंदावन बाल विकास परिषद के चैयरमेन नवीन चौधरी एडवोकेट ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो उन्हें जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करती है।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, वाटर बोटल, ज्योमेट्री बॉक्स, चॉकलेट,

प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया। अंत में अभिषेक उदेनिया ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार किया।

इस अवसर पर डॉ सचिन अग्रवाल, विष्णु गोला, आकाश शर्मा, रौनव चौधरी बिटटू, हरिओम शास्त्री, आशीष चौहान, विनय शर्मा, शैलेंद्र सिंह, लव सक्सेना, पवन ठाकुर, कृष्णा चौधरी आदि उपस्थित थे। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188670

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना